चेकिंग में 20 दो पहिया वाहनों का हुआ चालान

चेकिंग में 20 दो पहिया वाहनों का हुआ चालान


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान में रविवार 20 दो पहिया वाहनों का चालान पुलिस ने किया। अभियान में वाहनों की चेकिंग करते थानाध्यक्ष सुजानगंज उदय प्रताप सिंह ने करीब 40 हजार रुपए समन शुल्क भी वसूला। अचानक चेकिंग अभियान चलाए जाने से दो पहिया वाहन स्वामियों में अफरा तफरी मची रही। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यह यातायात माह चल रहा है। यह चेकिंग अभियान 30 नवम्बर तक चलाया जायेगा। उन्होंेने वाहन स्वामियों से अपील किया है कि वह अपने वाहन के साथ सभी जरूरी कागजात साथ में लेकर चले। वाहन चलाते समय दो पहिया वाहन के चालक हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों के चालक सीटबेल्ट अवश्य लगाएं। अन्यक्षा की स्थिति में चालान किया जाएगा। चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक बीरेन्द्र मिश्र, शीतला प्रसाद यादव, चंदन कुमार, राजितराम यादव, सदन प्रसाद अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।